सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। ऊर्जांचल में श्रावण मास के पहले सोमवार की सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ शिवालयों और मंदिरों पर जलाभिषेक को पहुंची। रात्रि में जमकर बारिश के बाद सुबह से ही लगातार बूंदाबांदी से मौसम काफी सुहाना हो गया। इस दौरान अनपरा कालोनी शिवमंदिर,रेनुसागर शिवमंदिर,ककरी शिवमंदिर मां दुराशनी देवी मंदिर, आदर्शनगर शिवमंदिर पर सुबह से ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। अर्जुन छठ घाट से शिवभक्त कांवड़ियें भी जल लेकर विभिन्न शिवालयों के लिए कूच किये। शक्तिनगर संवाददातानुसार शक्तिनगर स्थित शक्तेश्वर महादेव मंदिर,बीना के प्राचीन शिव मंदिर कोहरौलिया,सीएचपी शिव मंदिर, बीना शिव मंदिर के साथ अन्य शिवालयों में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- Etah News: औघड़दानी की भक्ति को शिवा...