Sonbhadra News: मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 26 से
सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: ओबरा। मंडलीय रैली एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्टूबर के बजाय 26, 27 और 28 अक्टूबर 2026 को राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राबर्ट्सगंज में आयोजित होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के निर्देश पर प्रतियोगिता की तिथियां बदली गई हैं। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक निर्धारित होने के कारण यह बदलाव किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.