Sonbhadra News: भौमिक अधिकार को लेकर छलका ग्रामीणों का दर्द
सोनभद्र, अक्टूबर 11 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसोई के नवाटोला में रविवार को मूल निवासी अधिकार मंच की बैठक हुई। इसमें परगना अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख के तहत दर्ज भूमि पर संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग उठाई गई।इस दौरान दुर्गम क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं और लंबे समय से लंबित भूमि अधिकार के मुद्दे पर चिंता जताई। कुछ वयोवृद्ध ग्रामीणों ने भावुक होकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उनका कहना था कि जीवन का बड़ा हिस्सा जमीन पर खेती और परिवार के भरण-पोषण में बीत गया, लेकिन अब भी अपनी जमीन पर पूर्ण भौमिक अधिकार मिलने की प्रतीक्षा बनी हुई है। ग्रामीणों के बीच यह चिंता प्रमुखता से सामने आई कि कहीं अगली पीढ़ी को भी इसी समस्या का सामना न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.