Sonbhadra News: भौमिक अधिकारों की हो रही अनदेखी
सोनभद्र, अक्टूबर 26 -- Sonbhadra News: ओबरा। भौमिक अधिकारों की मांग को लेकर करगरा गांव में मूल निवासी अधिकार मंच की बैठक हुई। इस दौरान परगना अगोरी, दुद्धी और सिंगरौली के 433 गांवों में गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट वर्ग 1-ख की भूमि को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार दिए जाने की मांग की गई। मंच के संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि तीनों प्रभावित परगनाओं में औद्योगिक विकास और खनिज संपदा को प्राथमिकता देने वाली नीतियों के बीच मूल निवासियों के भौमिक अधिकारों का सवाल लगातार उपेक्षित रहा है। इस मौके पर अगोरी ग्राम प्रधान राम प्रताप साहनी, दशरथ पटेल, ग्राम प्रधान राम लाल, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, छोटेलाल, शिवदास स्वर्णकार, अमरलाल, महेश साहनी, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.