सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भैसवार गांव में चकबंदी में गड़बड़ी के विरोध में शुक्रवार को लगातार 411वें दिन भी किसानों ने धरना दिया। चकबंदी में गड़बड़ी से भैसवार गांव के 1470 खातेदार प्रभावित हैं। बावजूद इसके अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि भैंसवार गांव में कुल 1470 खातेदार हैं। इनमें से बड़ी संख्या में किसान चकबंदी की गड़बड़ी से प्रभावित हैं। किसानों ने बताया कि 450 आपत्ति को एक ही दिन में खारिज कर दिया गया था। चकबंदी संबंधित समस्याओं को लेकर उन लोगों ने चकबंदी आयुक्त, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,डीएम, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष को मिलकर या पत्रक भेजकर समस्याओं से अवगत करा...