सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलालझरिया में गुरुवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों से महिला समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह करीब नौ बजे विवादित भूमि पर कब्जे और उपयोग को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष की 30 वर्षीय ललिता देवी पत्नी शिव प्रसाद, 45 वर्षीय शांति देवी पत्नी रामप्रसाद तथा 85 वर्षीय फुलवा देवी पत्नी स्व. बिंदेश्वरी गंभीर रूप स...