सोनभद्र, सितम्बर 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। अपनी भूमि जोतने का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जामपानी गांव निवासी दशमती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भूमि पर गई थीं। आरोप है कि वहां गांव की किरण, लक्ष्मीपतिया, प्रभा और पार्वती उनकी भूमि को जोत रही थीं। दशमती देवी ने भूमि जोतने से मना किया तो आरोपित महिलाओं ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उनकी नतनी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इस दौरान चारों म...