सोनभद्र, सितम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में गुरुवार को जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव एवं सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल शिक्षक जगदंबा प्रसाद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता का आयोजन प्रतियोगिता में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मीनाक्षी ने प्रथम तथा आरुषि शुक्ला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 65 किल...