सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। भारी बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय 20 अगस्त को बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। हालांकि विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। बीएसए ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 20 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, IMD का ताजा अपडेट यह भी पढ़ें- UP Weather 19 August: यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, 10 जिलों में रेड तो 5 में ऑरेंज अलर्ट यह भी पढ़ें- Sonbha...