सोनभद्र, सितम्बर 1 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। भारी बारिश, अत्यधिक जलजमाव और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में दो सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालय दो सितंबर को बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षक घर से रहकर अपर आईडी, डीबीटी, यू-डायस प्लस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। यह भी पढ़ें- 2 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? मूसलाधार बारिश के बीच क्या कल रहेगा अवकाश, IMD का ताजा अपडे...