सोनभद्र, जुलाई 16 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय पुलिस ने भाभी की तहरीर पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सगे देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। ओबरा पुलिस के अनुसार पीड़िता शिव कुमारी पत्नी दिनेश यादव निवासी पनारी ग्राम पंचायत के टोला अदराकुदर ने ओबरा थाना में दी तहरीर में बताया है की परिवारिक विवाद को लेकर सगा देवर नीलू यादव ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया है। बीच बचाव के बाद जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी है। ओबरा पुलिस मिली तहरीर के आधार पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...