Sonbhadra News: भाजपा सरकार में महंगाई-बेरोजगारी चरम पर- राम आसरे
सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र घोरावल के शाहगंज के खजुरी में समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे। प्रदेश भर में पीडीए जन पंचायतों के माध्यम से किसानों, नौजवानों, गरीबों, आदिवासियों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है तथा अपराध की घटनाएं चरम पर हैं। भाजपा शासन में कोई भी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि आगाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.