Sonbhadra News: भाजपा के पूर्व विधायक और महिला में मारपीट, वीडियो वायरल
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक शारदा प्रसाद और महिला के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को महिला जानकी देवी की तहरीर पर पूर्व विधायक, उनके चालक और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पूर्व विधायक की तहरीर पर महिला, उसके दो बेटों और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। आर्यनगर निवासी जानकी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक नवंबर की रात ग्राम सभा बिच्छी स्थित पूर्व विधायक के आवास पर भोजन पहुंचाने गई थी। वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर भी उसके साथ मारपीट की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.