Sonbhadra News: भगवान श्रीकृष्ण की महिमा की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लाक के डोडहर गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास परम पूज्य पंडित नंद किशोर पांडेय ने राजा परीक्षित को श्रृंगी ऋषि के दिए गए श्राप, महर्षि विभाण्डक से जुड़ी पौराणिक कथाओं तथा भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।कथा के दौरान महाभारत प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि धर्मयुद्ध से पूर्व अर्जुन और दुर्योधन दोनों भगवान श्रीकृष्ण से सहायता मांगने पहुंचे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने एक ओर अपनी नारायणी सेना और दूसरी ओर स्वयं को चुनने का विकल्प दिया। दुर्योधन ने नारायणी सेना को चुना, जबकि अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण को अपने साथ रखने का निर्णय लिया। इस प्रसंग के माध्यम से कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.