Sonbhadra News: भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी टोला स्थित पहाड़ी पर प्राकृतिक वादियों के बीच विराजमान झंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार से शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन मंगलवार को विधिवत संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं की भागीदारी इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने झंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और देश के कल्याण की कामना की। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ के समक्ष अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मन्नतें भी मांगीं। अखंड हरिकीर्तन के समापन और उद्यापन के बाद मंगलवार दोपहर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विशाल भंडारे का आयोजन इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागी बने। देर शाम आयोजित देवी जागरण में श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.