Sonbhadra News: बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। बढ़ती महंगाई और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वर्ण जयंती चौक पर सांकेतिक रूप से महंगाई बारात निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने वादों को भुला दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और आम जनता परेशान है। चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन समेत रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतों में वृद्धि का असर त्योहारों के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.