सोनभद्र, अक्टूबर 29 -- Sonbhadra News: ओबरा। स्थानीय ओबरा सी तापीय परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई गुरुवार को बॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हो गई। शाम करीब 3:30 बजे इकाई बंद होने से बिजली उत्पादन में कमी दर्ज की गई। बंद इकाई को दोबारा चालू करने के लिए बिजली प्रबंधन की टीम युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक ओबरा ताप विद्युत गृह की नौवीं इकाई से 92 मेगावाट, दसवीं इकाई से 100 मेगावाट, 11वीं इकाई से 80 मेगावाट, 12वीं इकाई से 138 मेगावाट तथा 13वीं इकाई से 112 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था। वहीं ओबरा सी परियोजना की दूसरी 660 मेगावाट क्षमता वाली इकाई से लगभग 630 मेगावाट बिजली का उत्पादन जारी था। पहली इकाई के अचानक बंद होने से परियोजना के कुल बिजली उत्पादन पर असर पड़ा है। अब सभी की निगाहें बंद इकाई क...