Sonbhadra News: बोलेरो के धक्के से दो बाइक पर सवार चार घायल
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खाख गांव में घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर शनिवार की देर शाम बोलेरो के धक्के से दो बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी 29 वर्षीय हिमांशु पुत्र महेन्द्र और उसका साथी 22 वर्षीय मयंक बाइक से घोरावल आ रहे थे। वहीं साथ में ही दूसरी बाइक पर 32 वर्षीय रामचंद्र पुत्र संतलाल व 16 वर्षीय कुमारी प्रियंका पुत्री सफेद लाल निवासी ग्राम खटाई, थाना गढ़वा, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश भी घोरावल बाजार की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान खांख मोड़ पर बोलेरो के टक्कर से चारों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस की मदद से घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.