सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला गांव में सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।थाना क्षेत्र के बरवा टोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला निवासी 35 वर्षीय नागवंत पुत्र सालिक खेत से वापस आकर बोर्ड में स्वीच चालू करने गया था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया। गंभीर स्थिति में परिजन बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया, लेकिन परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां पर भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूनम ने बताया कि नागवंत घर के बोर्ड का बटन चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक...