सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: सांगोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। बैना गांव निवासी 46 वर्षीय सुरेश कुमार बैगा पुत्र रामखेलावन बैगा शनिवार रात करीब नौ बजे घर के पास बैल को खूंटे से बांध रहे थे। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उन्हें डंस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से करीब चार मीटर पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। बताया गया कि अभी किसी भी संतान की शादी नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...