Sonbhadra News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग सेवाएं शुरू करने, शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए रविवार को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। रविवार 27 सितंबर को जिले की 12 सरकारी बैंकों की 111 शाखाओं में सामान्य बैंकिंग कामकाज होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 24 शाखाएं भी खुली रहेंगी। लीड बैंक प्रबंधक सलैन बागे ने बताया कि लगातार तीन दिन बैंक हड़ताल प्रस्तावित होने के कारण रविवार को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बैंकिंग से जुड़े सभी सामान्य कार्य किए जाएंगे, ताकि हड़ताल के दौरान ग्राहकों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके। यह भी पढ़ें- रविवार को खुलेंगे बैंक, होंगे सभी काम यह भी पढ़ें- रविवार को खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.