Sonbhadra News: बेड़िया हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को लगा छप्पन भोग
सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: बीजपुर,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बेड़िया हनुमान मंदिर में सोमवार को अन्नकूट पर्व बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों से सुसज्जित छप्पन भोग अर्पित किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भगवान की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ल ने बताया कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाने की परंपरा है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित कर देश और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। यह भी पढ़ें- Rampur News: घरों और मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व उन्होंने गोवर्धन पूजा की पौराणिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.