सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव के असनाबांध टोला में एक माह के भीतर एक ही परिवार में हुई दो मौतों से गांव में मातम पसरा है। करीब एक माह पहले बेटी की मौत के गम से उबर भी नहीं पाए परिवार पर सोमवार को एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी की मौत के बाद वृद्ध पिता की भी सोमवार को निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार 62 वर्षीय मानिकचंद उरांव अपनी पुत्री की मौत के बाद से काफी दुखी और सदमे में थे। सोमवार को वह घर के पास मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, उनकी मौत हो चुकी थी। मानिकचंद उरांव गांव में मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और रिश्तेदार उनके घर पहुं...