Sonbhadra News: बीस दिनों से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सांगोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लॉक के बैना गांव में करीब 20 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार बैना गांव में कंपोजिट विद्यालय के पास चार अगस्त को ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद आस-पास के करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी ट्रांसफार्मर से विद्यालय में भी बिजली की आपूर्ति होती थी। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। मंगलवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण ट्रांसफार्मर के पास एकत्र हुए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.