Sonbhadra News: बीसी सखियों ने विकास भवन का किया घेराव
सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीसी सखी संविदा कर्मियों ने विकास भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त, श्रम एवं रोजगार मनरेगा को ज्ञापन सौंपकर शासनादेशों के अनुरूप अपनी मांगें पूरी कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में शासन स्तर से उनके हित में कई शासनादेश जारी किए गए, लेकिन अब तक उन्हें इनका समुचित लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में बैठने की व्यवस्था कराने, पहचान पत्र जारी करने, नए राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने और लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मांगों को लेकर बीसी सखियों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन बीसी सखियों ने बताया कि उन्हें छह माह तक प्रतिमाह च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.