Sonbhadra News: बीमार हालत में मिली नाबालिग बालिका का रेस्क्यू
सोनभद्र, सितम्बर 18 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर तिराहे पर शुक्रवार को बीमार हालत में मिली एक नाबालिग बालिका का वन स्टॉप सेंटर की टीम ने रेस्क्यू किया। बालिका को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर बालिका को बाल गृह (बालिका), सोनभद्र में आश्रय के लिए आवासित कराया गया। शुक्रवार को मधुपुर तिराहे पर एक बस कंडक्टर ने नाबालिग बालिका को उतार दिया। वहां तैनात पीआरडी जवान की नजर बीमार हालत में पड़ी बालिका पर गई। उन्होंने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने बालिका का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान चिकित्सक डॉ. अखिलेश ने मामले की जानकारी सीओ सिटी रणधीर मिश्रा को दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.