सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में नए खेल मैदान के निर्माण के लिए सीडीओ के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी डॉ जितेंद्र नाथ दुबे ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने बताया कि पुराने खेल मैदान पर हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। उसके बगल के खाली मैदान में विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान बनवाया जा सकता है। बीडीओ ने इस दौरान अवर अभियंताओं के एक टीम को इंटीमेट बनवाने का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि नए ग्राउंड के लिए स्टीमेट तैयार करा कर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जिला मंत्री मनोज सिंह, सुषमा गौड़, डॉ विवेकानंद, डॉ मिथलेश गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...