Sonbhadra News: बीज गोदाम व मोबाइल शॉप में बिक रही थी शराब
सोनभद्र, जुलाई 4 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जामपानी स्थित मंगल बाजार में सामने बीज की दुकान और अंदर मोबाइल शॉप दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक रविनंदन ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान की जांच की।आबकारी निरीक्षक ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से एक निजी दुकान में शराब बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति को शराब बिक्री से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए कड़ी हिदायत दी गई। भविष्य में बिना वैध लाइसेंस के शराब बिक्री नहीं करने की चेतावनी देते हुए उसे छोड़ दिया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना लाइसेंस शराब बिक्री की शिकायत मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.