सोनभद्र, जुलाई 19 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद एनसीएल खड़िया परियोजना स्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में शनिवार को बीएमएस के वरिष्ठ नेता एवं समन्वयक उमेश सिंह (62) का अचानक निधन हो गया। वह कार्यालय के शौचालय में अचेत अवस्था में पाये गये जिसके बाद उन्हें तत्काल संजीवनी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उमेश सिंह जयंत सेक्टर-2 के बी-टाइप आवास में रहते थे तथा मूल रूप से सीधी जिले के चुरहट क्षेत्र से संबंध रखते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात बीएमएस की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए वह खड़िया कार्यालय आए थे। बैठक के बाद वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। शनिवार दोपहर कार्यालय के शौचालय से मोबाइल फोन की घंटी सुनाई देने पर लोगों को उनके वहां होने कीजानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस...