सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- Sonbhadra News: डाला। चोपन विकास खंड के ग्राम सभा बिल्ली मारकुंडी के बउली टोला स्थित शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के समीप ग्राम समाज की भूमि पर रामलीला भवन निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की है। पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड को पत्र भी सौंपा। बताया गया कि शीतला माता मंदिर एवं हनुमान मंदिर के पास ग्राम समाज की बंजर भूमि उपलब्ध है। ग्रामीणों की सुविधा और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए उक्त भूमि पर आदर्श रामलीला भवन का निर्माण कराया जाना जनहित में उपयोगी होगा। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से मांग की है कि संबंधित स्थल पर रामलीला भवन निर्माण के लिए आवश्यक सहमति एवं सहयोग प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मुकुट पूजा के साथ र...