Sonbhadra News: बिरसा मुंडा गौरव दिवस पर बभनी में निकाली गई गौरव पदयात्रा
सोनभद्र, नवम्बर 18 -- Sonbhadra News: बभनी,हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गौरव दिवस सप्ताह के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से गौरव पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक सभागार बभनी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री सुषमा सिंह गौड़ ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, आंदोलन और बलिदान की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुषमा सिंह गौड़ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन और शोषण के विरुद्ध उलगुलान महान विद्रोह का नेतृत्व किया था। आदिवासी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.