सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। राबर्ट्सगंज के हिंदुआरी स्थित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) फिटनेस सेंटर के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों को परिवहन विभाग ने गंभीरता से लिया है। सेंटर पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने और बिना वाहन को सेंटर पर लाए ही फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने के आरोपों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी भेजा है।एआरटीओ प्रशासन कौशल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ट्रांसपोर्टरों और स्कूल प्रबंधकों की ओर से एटीएस सेंटर की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें मिली हैं। विभाग इन शिकायतों को गंभीरता से ले रहा है। वाहनों की फिटनेस के लिए शासन की ओर से निर्धारित शुल्क ही देय है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की धनराशि देने क...