सोनभद्र, जुलाई 3 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने मिशन सेफ़ फ्यूचर अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना परमिट संचालित दो स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक बस को सीज कर दिया गया। एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि सात जुलाई से सुरक्षा मानकों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन सेफ़ फ्यूचर अभियान के तहत तीन जुलाई को प्रवर्तन दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की विशेष जांच की। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में स्कूल वाहनों पर कार्रवाई तेज, 13 के चालान, दो वाहन सीज ...