सोनभद्र, नवम्बर 4 -- Sonbhadra News: डाला। डाला-बाड़ी क्रशर क्षेत्र में बिना परमिट गिट्टी का परिवहन किए जाने के मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए गिट्टी लदे 12 चक्का हाइवा को पकड़कर सीज कर दिया। मंगलवार देर शाम खनन विभाग की टीम ने बाड़ी क्रशर क्षेत्र में दो क्रशर प्लांटों पर पहुंचकर गिट्टी के भंडारण और परिवहन से संबंधित अभिलेखों की जांच की। टीम की जांच के दौरान बालाजी स्टोन क्रशर पर गिट्टी लदा एक 12 चक्का हाइवा खड़ा मिला, जिसके पास परिवहन का परमिट नहीं था। वाहन पर पहले से ही चालान भी लंबित पाया गया। इसके बाद खनन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर चोपन थाने के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : बिना बिहार परमिट के गिट्टी लदा हाइवा जब्त बताया जा रहा है कि डाला और बाड़ी क्रशर क्षेत्र से कोन एवं दुद्धी इलाके में गिट्टी की आप...