Sonbhadra News: बिजली विभाग की रेड, 11 जगह मिली बिजली चोरी
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के कम्हारी गांव में सोमवार सुबह विद्युत विभाग की टीम ने मॉर्निंग रेड कर बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान 110 कनेक्शनों की जांच में 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं 20 उपभोक्ता एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार पाए गए। विभाग की टीम ने 45 कनेक्शनों की बिजली भी काट दी। बिजली विभाग की तरफ से बिजली चोरी और बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी मॉर्निंग रेड कर कनेक्शनों की जांच की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रत्येक माह समय से अपने विद्युत बिल का भुगतान करें और बिजली का अवैध उपयोग न करें। चेकिंग अभियान में राबर्ट्सगंज के उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, पसही के उपखंड अधिकारी श्रवण कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.