Sonbhadra News: बिजली विभाग का मेगा विद्युत समाधान शिविर आज
सोनभद्र, नवम्बर 3 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत बलियरी में बुधवार को विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से विद्युत विभाग की ओर से मेगा विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे पंचायत भवन, बलियरी शिव मंदिर के पास लगाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गौड़, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। वहीं विद्युत विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता पिपरी, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता कुंडाडीह एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहेंगे। शिविर में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत पात्र परिवारों एवं संबंधित गांवों में नए विद्युतीकरण की व्यवस्था, नए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.