Sonbhadra News: बिजली-पानी समस्या हो दूर
सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बिजली एवं पानी की समस्याओं को लेकर एनसीएल बीना समस्याओं को दूर करने के लिए मांग की है। प्रबंधन को दिए पत्र में बताया कि बीना परियोजना आवासीय परिसर में विगत कई दिनों से बिजली एवं पानी की गम्भीर समस्या को दूर करने की मांग कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस ) ने प्रबन्धन से की है। शाखा सचिव कृष्ण बिहारी ने प्रबंधन को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि बिजली की बार-बार कटौती के साथ पानी की भी समस्या बरकरार बनी हुई है। बच्चों की पढ़ाई के साथ बुजुर्ग, रोगियों को समस्या उत्पन्न हो रही है।दिनचर्या प्रभावित होने के साथ पानी की आपूर्ति बाधित होने से पेयजल स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.