Sonbhadra News: बिजली को लेकर वकीलों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी अघोषित और अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। इस गंभीर समस्या से आक्रोशित सिविल और दुद्धी बार एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों अधिवक्ताओं ने तहसील पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय व सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव की संयुक्त अगुवाई में कचहरी परिसर से अधिवक्ताओं का हुजूम तहसील पहुंचा जहाँ एसडीएम न्यायालय पहुंचकर कर एसडीएम न्यायालय का घेराव करते हुए बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल तलब करने की मांग पर अड़ गए। न्यायालय में ही काफ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.