Sonbhadra News: बिजली कर्मियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां हों वापस
सोनभद्र, नवम्बर 2 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मार्च 2023 के सांकेतिक आंदोलन के फलस्वरूप बिजली कर्मियों पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों, दर्ज एफआईआर तथा हटाए गए संविदा कर्मियों के मामलों में न्यायोचित कार्रवाई करते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की है। संघर्ष समिति ने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई स्पष्ट घोषणा के बावजूद साढ़े तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयां वापस नहीं ली गई हैं। इसके विपरीत, आंदोलन वापस लेने के बाद छह प्रमुख पदाधिकारियों के विरुद्ध स्टेट विजिलेंस की जांच शुरू कर दी गई, जिससे संबंधित बिजली कर्मियों में निराशा और असंतोष है।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने कहा कि आंदोलन के दौरान की गई कार्रवाइयों से बिजली कर्मी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.