Sonbhadra News: बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, पेयजल संकट गहराया
सोनभद्र, अगस्त 22 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के नधिरा और बीजपुर विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े अंजानी, पिंडारी, झीलो, महरीकलां, खम्हरिया, जरहा, नेमना, डोड़हर, बीजपुर और सिरसोती समेत कई दर्जन गांवों में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति के बजाय महज करीब 10 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट गहराने के साथ उमस भरी गर्मी में लोगों की रातों की नींद भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती के दौरान पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। वहीं गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूछताछ करने पर कभी 33 केवी लाइन में फाल्ट तो कभी ऊपर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.