Sonbhadra News: बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग
सोनभद्र, अगस्त 26 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज लोगों ने बुधवार को अनपरा बाजार रेणुसागर मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। आरोप था कि गर्मी के बीच लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित है । समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को देने पर भी कोई कार्रवाई नही हो सकी। इस बाबत बिजली विभाग का कहना है कि परियोजना के भीतर से जा रहे केबुल में आयी खराबी को परियोजना प्रबन्धन दुरुस्त करने की इजाजत नही दे रहा है। अलग से केबुल डाल लाइन बहाल करने का प्रयास हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.