Sonbhadra News: बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: बभनी,हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत मुनगाडीह के दुपेड़ी टोला में पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं बभनी के चौंना रोड पर बाबूराम गुप्ता के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर भी चार दिनों से खराब पड़ा है। बिजली न होने से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत कई बार टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग ने शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर कर दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अंधेरा होने के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.