Sonbhadra News: बिजली, सड़क और पानी को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। चोपन ब्लॉक के जुगैल क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अपना दल एस व्यापार मंच के अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 21 अक्टूबर से जुगैल से पैदल कलक्ट्रेट पहुंचकर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।ग्रामीणों ने कहा कि जुगैल क्षेत्र के कई आदिवासी टोले आज भी बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे खड़े हैं, लेकिन तार नहीं खींचे गए हैं। कहीं तार बिछाए जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल की समुचित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.