Sonbhadra News: बासी खाना खाने के बाद युवती की हालत बिगड़ी, मौत
सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी नई बाजार निवासी एक युवती की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि देवरी नई बाजार निवासी 18 वर्षीय रीना खातून पुत्री सिराजुद्दीन फ्रिज में रखा बासी भोजन खाने के बाद कुछ ही देर में पेट में तेज दर्द की शिकायत की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से तियरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.