सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कहुआ नाला के निकट एनसीएल ककरी परियोजना की भूमि पर प्राकृतिक नाले से अवैध बालू खनन का मामला आलाधिकारियों तक पहुंच गया है। लगातार शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार ने शनिवार को कहुआनाला और वार्ड क्रमांक तीन में अवैध खनन-भण्डारण कर जमा की गयी सैकड़ो ट्रैक्टर बालू की जांच के आदेश राजस्व कर्मियों को देकर उचित कार्रवाई की बात कही है। शनिवार को अनपरा पहुंचे एसडीएम दुद्धी ने बताया कि सम्बन्धित लेखपाल को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट मांगी गयी है। बताया कि जमा की गयी बालू के मालिक बालू के उचित प्रपत्र संग तलब किये जायेंगे। यदि बालू पर किसी ने भी अपना दावा प्रस्तुत नही किया तो उस तमाम बालू को नगर पंचायत के सहयोग से हटाया जायेगा। अनपरा ...