Sonbhadra News: बारिश से मिर्च और टमाटर की खेती पर पड़ा असर
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर जाने से मिर्च और टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। जिले में करीब 20 फीसदी फसल पर बारिश का असर पड़ा है। फसल प्रभावित होने से आने वाले दिनों में मिर्च और टमाटर के उत्पादन में कमी आने की आशंका है। जिले के करमा, राबर्ट्सगंज और घोरावल ब्लाक में करीब सात हजार हेक्टेयर में मिर्च और छह हजार हेक्टेयर में टमाटर की खेती होती है। मिर्च की खेती से लगभग 15 हजार किसान जुड़े हैं, जबकि करीब 10 हजार किसान टमाटर की खेती करते हैं। ऐसे में बारिश से फसल को हुए नुकसान का असर बड़ी संख्या में किसानों की आय पर पड़ सकता है। लगातार बारिश के चलते कई खेतों में पानी भर गया है। जलभराव से पौधों की जड़ों में सड़न का खतरा बढ़ गया है और फसल खराब होने की स्थिति बनी हुई है। किसानों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.