सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: बभनी। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते लोगों को घरों से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही पशुओं के चारे को लेकर भी समस्या खड़ी हो गई है। खेतों में पानी भर जाने के कारण हरे चारे की कटाई नहीं हो पा रही है। पशुओं के लिए भूसा और हरा चारा जुटाना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर पशुओं को रखने वाले स्थानों पर भी पानी भर जाने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश के चलते बाजारों और ग्रामीण इलाकों में भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...