Sonbhadra News: बारिश में फिसली स्कूटी, तीन बहनें घायल
सोनभद्र, अगस्त 30 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के काचन गांव में शनिवार की रात बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन के कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में स्कूटी पर सवार तीन बहनें घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल स्थिर है। परिजनों के अनुसार 18 वर्षीया राबिया पुत्री अखलाक, उसकी 16 वर्षीया बहन राजिया और 17 वर्षीया ममेरी बहन लीजा अहमद शनिवार रात करीब नौ बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं। उनके घर से करीब एक किलोमीटर दूर रिश्तेदारी में एक महिला का इंतकाल होने पर तीनों वहां गई थीं। वापसी के दौरान तेज बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और तीनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.