सोनभद्र, सितम्बर 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास खुर्द मोहाल में बुधवार की रात करीब दो बजे बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से उसमें दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घुवास खुर्द निवासी 80 वर्षीय जानकी पुत्र स्व. बड़क रात में कच्चे मकान में सो रहे थे। बारिश के कारण मकान की दीवार अचानक गिर गई और वह मलबे में दब गए। पास के कमरे में उनका बेटा और बहू सो रहे थे। दीवार गिरने की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बारिश में कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की दबकर मौत घटना की सूचना पर क्राइम प्रभारी पुलिस...