Sonbhadra News: बारिश थमते ही बढ़ी गर्मी-उमस, लोग बेहाल
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही तीखी धूप निकलने से मौसम गर्म रहा। उमस के कारण घरों और दुकानों में कूलर-पंखे चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से धान की रोपाई का काम प्रभावित होने लगा है।
तापमान में वृद्धि पिछले तीन दिनों में जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 32.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह तीन दिनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.